
Prime Minister of Mauritias invites Acharya Lokesh to participate in Gita Mahotsav
People worldwide want to adapt Gita in their lifestyle – Acharya Lokesh
मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आमंत्रण पर आचार्य लोकेश गीता महोत्सव मे भाग लेंगे
गीता को विश्व अपने जीवन पद्धति में शामिल करने के लिए इच्छुक – आचार्य लोकेश
*मारीशस/नई दिल्ली: मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री प्रवींद जुगनौत के निमंत्रण पर भारत के कई संत मारीशस में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्दजी के सान्निध्य में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने गए हैं। अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि गीता जयंती महोत्सव मे भाग लेने के लिए आज सुबह इन्दिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुए। मॉरीशस में 12 से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाले गीता जयंती महोत्सव मे हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य, त्रिपुरा के राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी,हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहल लाल खट्टर, गीता मनीषी ज्ञानानन्दजी, भागवताचार्य संजीवकृष्ण ठाकुर भी भाग लेंगे।*
*हरियाणा सरकार द्वारा कई सालों से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कुरूक्षेत्र में करवाया जाता है। पहली बार मारीशस देश के संयुक्त सहयोग से इसे भारत से बाहर करवाया जा रहा है। ये कार्यक्रम 13-16 फरवरी तक चलेंगे और इसमे ंविभिन्न आयोजन होंगे।*
Prime Minister of Mauritias invites Acharya Lokesh to participate in Gita Mahotsav