
आचार्य लोकेशजी के जन्मोत्सव पर “शांति सद्भावना दिवस” समारोह को सर्वधर्म संतों, जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।
भगवान महावीर की शिक्षाओं के अनुसार भारत को भव्य और दिव्य बनाएँगे- आचार्य लोकेश
आचार्य लोकेशजी ने विश्व में भारत देश और मानवता का गौरव बढ़ाया है- ब्रह्मर्षि गुरवानन्द
भारत भूमि पर जन्में जैन आचार्य लोकेशजी का योगदान विश्व पटल पर अंकित – सर्वधर्म संत
गुरुग्राम/ नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2025: विश्व शांति केंद्र के संथापक जैन आचार्य लोकेशजी के जन्मोत्सव के अवसर पर तिरूपति के ब्रह्मर्षि गुरवानन्द स्वामी, रामानुजाचार्य जियर स्वामी, गोस्वामी सुशीलजी महाराज, इमाम उमेर अहमद इलियासीजी, सरदार जे पी साहनी सहित सर्वधर्म संतों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों की उपस्थिती में शांति सद्भावना दिवस का आयोजन विश्व शांति केंद्र में हुआ।इस अवसर पर उपस्थित महानुभावों ने आचार्य लोकेशजी को जन्मदिन की बधाई देते हुये उनकी लंबी आयु की कामना की |
अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेशजी ने इस अवसर पर कहा कि अनेकता मे एकता और वसुधैव कुटुम्बकम भारतीय संस्कृति की पहचान है, जिसकी आज विश्व जनमानस को आवश्यकता है | विश्व शांति सद्भावना स्थापित करने का मूल मंत्र आपसी सामंजस्य व सर्वांगीण विकास है | उन्होने कहा इस जन्म दिन पर हम सब संकल्प करें कि भगवान महावीर की शिक्षाओं के अनुसार भारत देश को भव्य और दिव्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे
ब्रह्मर्षि गुरवानन्द स्वामी जी ने कहा कि शांति, अहिंसा, एकता और मानवता के संदेश को विश्व व्यापी फैलाकर आचार्य लोकेशजी ने वैश्विक स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है।
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने श्री कैलाश चौधरी एवं छत्तीसगढ़ के मंत्री श्री लालचंद बाफणा ने कहा कि आचार्यश्री लोकेशजी ने धर्म और अध्यात्म को समाज सेवा के कार्यों से जोड़कर समाज और राष्ट्र को दिशा दी है | विश्व धर्म संसद, संयुक्त राष्ट्र संघ, भारत, अमेरिका और ब्रिटेन कि संसद में भी विश्व शांति और सद्भावना का संदेश दिया है |
भारतीय सर्वधर्म संसद के संयोजक गोस्वामी सुशीलजी महाराज ने कहा कि शांति सद्भावना दिवस का आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम व करुणा की भावना को जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अखिल भारतीय इमाम संगठन के अध्यक्ष इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कहा कि आचार्य लोकेश जी को मानवतावादी प्रयासों के लिए उन्हे अमेरिकन प्रेसिडेंशियल, भारत सरकार के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना पुरस्कार जैसे प्रख्यात सम्मनों से नवाजा गया है मैंने उन्हीं से जैन धर्म को जाना है और हम सब मिलकर देश में एकता व सद्भावना के लिए कार्य करते हैं।
इस अवसर पर प्रख्यात समाजसेवी डॉ आलोक ड्रोलिया, सिक्ख समाज से समाजसेवी डॉ जे पी साहनी, रीलिजन वर्ड के संस्थापक श्री भव्य श्रीवास्तव, जीतो के श्री संजय जैन, ब्रह्मर्षि परिवार से श्री संजय शर्मा पार्षद श्री गगनदीप ने अपने विचार व्यक्त किये। अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के सभी कार्यकर्ता और सहयोगियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग दिया |
On the birth anniversary of Acharya Lokeshji, saints of all religions and public representatives addressed the “Peace Harmony Day”
Bhagwan Mahavira teachings will make India grand and divine – Acharya Lokesh
Acharya Lokeshji has increased the pride of India and humanity in the world – Brahmarshi Gurvanand
Jain Acharya Lokeshji born on Indian soil has remarkable contribution worldwide – All Religion Saints
Gurugram/New Delhi, 20 April 2025: On the birth anniversary of Jain Acharya Lokeshji, founder of World Peace Centre, in the presence of Brahmarshi Gurvanand Swami of Tirupati, Ramanujacharya Jiyar Swami, Goswami Sushilji Maharaj, Imam Umer Ahmed Ilyasiji, Sardar J P Sahni, saints of all religions, public representatives, administrative officials, social workers Peace Harmony Day was organized at the World Peace Center. The dignitaries present on the occasion congratulated Acharya Lokeshji on his birthday and prayed for his long life.
Acharya Lokeshji, founder of Ahimsa Vishva Bharti on this occasion said that unity in diversity and Vasudhaiva Kutumbakam are the identity of Indian culture, which is needed by the people of the world in present. The basic mantra for establishing world peace and harmony is mutual understanding and all-round development. On his birthday, he said let us all pledge that we will make continuous efforts to make India grand and divine as per the teachings of Bhagwan Mahavira.
Brahmarshi Gurvanand Swami Ji said that by spreading the message of peace, non-violence, unity and humanity worldwide, Acharya Lokesh Ji has increased the pride of India at the globally.
Former Union Minister of State Shri Kailash Choudhary and Chhattisgarh Minister Shri Lalchand Bafna said that Acharyashree Lokeshji has given direction to the society and the nation by linking religion and spirituality with social service initiatives. The message of world peace and harmony has also been given in the World Parliament of Religions, the United Nations, the Parliaments of India, America and Britain.
Convener of the Indian Parliament of Religions, Goswami Sushilji Maharaj said that the celebration of Peace and Harmony Day is an important step towards awakening the spirit of mutual brotherhood, love and compassion in the society.
Imam Umer Ahmed Ilyasi, President of All India Imam Organization said that Acharya Lokesh Ji has been honored with prestigious awards like American Presidential Award, Government of India’s National Communal Harmony Award for his humanitarian efforts. It is from him that I have come to know about Jainism and together we work for unity and harmony in the country.
On this occasion, renowned social worker Dr. Alok Drolia, social worker from Sikh community Dr. J.P. Sahni, founder of Religion Word Mr. Bhavya Srivastava, Mr. Sanjay Jain of JITO, Mr. Sanjay Sharma from Brahmarshi family, councilor Mr. Gagandeep expressed their views. All the workers and associates of Ahimsa Vishwa Bharti and World Peace Centre gave full cooperation in the successful organization of the program.
19 April 2025 On the birth anniversary of Acharya Lokeshji, saints of all religions and public representatives addressed the “Peace Harmony Day”