
अमेरिका में आचार्य लोकेशजी के ‘वी सपोर्ट पीस’ अभियान के समर्थन में रिपब्लिक और डेमोक्रेट आए एक साथ
1 जुलाई को वाशिंगटन डीसी के कैपिटल बिल्डिंग से आचार्य लोकेशजी ‘War Free World’ का करेंगे शंखनाद
युद्ध मानवता के लिए अभिशाप- जैन आचार्य लोकेश
भारतीय संयासी के विश्व शांति अभियान ने अमेरिका के न्यूयार्क में रचा इतिहास- धारीवाल


न्यूयार्क/ नई दिल्ली, 23 जून 2026, आज जब दुनिया संघर्ष और अशांति के दौर से गुज़र रही है, तब भारत की अहिंसा और विश्व बंधुत्व की संस्कृति पूरी मानवता को नई दिशा देने का कार्य कर रही है।भारतीय संयासी जैन आचार्य लोकेशजी के ‘वी सपोर्ट पीस’ अभियान ने अमेरिका में ज़बरदस्त हलचल पैदा कर दी है। रिपब्लिक, डेमोक्रेट और कंज़र्वेटिव पार्टी के नेताओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनके शांति अभियान का समर्थन किया है।
डेमोक्रेटिक कांग्रेस वूमन लौरा गिलेन, रिपब्लिकन कांग्रेस वूमन निकोले मालिओटाकिस, कंज़र्वेटिव पार्टी चेयरमैन गेरार्ड कासार, न्यूयार्क असेंबली माइनॉरिटी लीडर इदरा, असेंबली मेन पाउल बोलोगना, असेंबली मेन मिशेल टनाउसिस, असेंबली मेन अलेक ब्रोक कर्सने, असेंबली मेन मेट्ट स्लेटर ने शांति अभियान का समर्थन करते हुए कहा युद्ध कहीं भी, कभी भी किसी के हित में नहीं होता है।
‘वी सपोर्ट पीस’ अभियान के प्रवर्तक विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेशजी ने कहा “युद्ध विनाश का मार्ग है, मानवता के लिए अभिशाप है। शांति विकास का आधार हैं। उन्होंने कहा संघर्ष से नहीं, संवाद से किसी भी समस्या का समाधान संभव है।
भारतीय समुदाय के प्रमुख नेता श्री करमजीत सिंह धालीवाल एवं श्री अनिल मोंगा ने कहा कि विश्व शांति, करुणा और सह-अस्तित्व के आचार्य लोकेशजी के शांति अभियान को वैश्विक मंच पर मिल रही स्वीकार्यता भारत के आध्यात्मिक मूल्यों की शक्ति का प्रमाण है।
1 जुलाई बुधवार को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी सी के कैपिटल बिल्डिंग में अहिंसा विश्व भारती फाउंडेशन की ओर से आयोजित हो रहे कार्यक्रम के समन्वयक श्री नितिन व्यास एवं अशोक भट्ट ने कहा कि विश्व के विभिन्न देशों में शांति, नैतिक मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय एकता के लिए आचार्य लोकेशजी के सतत प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
Republicans and Democrats Unite in Support of Acharya Lokesh Ji’s ‘We Support Peace’ Campaign in USA
Acharya Lokesh Ji to Launch the Call for a ‘War-Free World’ from the Capitol Building in Washington, D.C. on July 1
War is a Curse for Humanity – Jain Acharya Lokesh
The Global Peace Campaign of the Indian Monk Creates History in New York, USA – Dhaliwal
New York/ New Delhi, June 23, 2026: At a time when the world is witnessing growing conflicts and unrest, India’s timeless values of non-violence and universal brotherhood are providing a new direction to humanity. The “We Support Peace” campaign led by Indian monk and Jain Acharya Lokesh Ji has generated remarkable momentum across the United States. Leaders from the Republican, Democratic, and Conservative parties have risen above partisan politics to support his peace initiative.
Democratic Congresswoman Laura Gillen, Republican Congresswoman Nicole Malliotakis, Conservative Party Chairman Gerard Kassar, New York Assembly Minority Leader Ed Ra, Assemblyman Paul Bologna, Assemblyman Michael Tannousis, Assemblyman Alec Brook-Krasny, and Assemblyman Matt Slater expressed their support for the peace campaign, stating that war is never in anyone’s interest, anywhere and at any time.
Acharya Lokesh Ji, Founder of the “We Support Peace” campaign and globally recognized peace ambassador, said, “War is a path of destruction and a curse for humanity. Peace is the foundation of progress and development.” He emphasized that every problem can be resolved through dialogue, not conflict.
Prominent Indian community leaders Karamjit Singh Dhaliwal and Anil Monga stated that the growing global acceptance of Acharya Lokesh Ji’s peace movement, rooted in compassion, coexistence, and universal harmony, is a testament to the strength of India’s spiritual values on the world stage.
Mr. Nitin Vyas and Mr. Ashok Bhatt, coordinators of the event being organized by the Ahimsa Vishwa Bharti Foundation at the Capitol Building in Washington, D.C. on Wednesday, July 1, said that Acharya Lokesh Ji’s continuous efforts for peace, ethical values, environmental protection, and human unity across different countries of the world serve as an inspiration to all. His dedication demonstrates how spiritual leadership can contribute meaningfully to building a more peaceful and harmonious global society.


1 जुलाई 2026 को वाशिंगटन डीसी के कैपिटल बिल्डिंग से आचार्य लोकेशजी ‘War Free World’ का करेंगे शंखनाद