
न्यू जर्सी के मेयर ने शांति मिशन पर अमेरिका पहुंचे जैन आचार्य लोकेशजी को किया सम्मानित
आचार्य लोकेशजी का पीस मिशन मानवता के लिए उपयोगी – मेयर जे समीप
न्यूजर्सी के मेयर ने आचार्य लोकेशजी के ‘वी सपोर्ट पीस’ अभियान का किया समर्थन।
अमेरिकी संसद भवन में आयोजित शांति सद्भावना सम्मेलन की आचार्य लोकेश ने जानकारी दी।



न्यू जर्सी (अमेरिका) / गुरुग्राम 30 जून 2026: गुरुग्राम स्थित विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी को पीस मिशन को लेकर अमेरिका के न्यू जर्सी एडिशन पहुंचने पर मेयर समीप ने सिटी हॉल में PROCLAMATION भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आचार्य लोकेशजी के ‘वी सपोर्ट पीस’ अभियान का समर्थन करते हुए मेयर ने कहा कि वे सच्चे मायनों में “वर्ल्ड पीस एम्बेसडर” (विश्व शांति दूत) हैं। मेयर ने उनके शांति, सद्भावना और मानवीय मूल्यों के लिए वैश्विक योगदान की सराहना की | इस अवसर पर भारतीय समुदाय के नेता एवं AHG ग्रुप के चेयरमैन श्री हरीश अरोड़ा, सीईओ श्री कमल अरोड़ा, प्रख्यात समाजसेवी श्री पंकिल शाह सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट हस्तियां मौजूद थीं।
मेयर जे समीप ने कहा कि आचार्य लोकेशजी ने विश्व शांति और सद्भावना की स्थापना के लिए अथक प्रयास कर रहे है | उनका ‘वी सपोर्ट पीस’ मिशन अब अमेरिका तक पहुँच चुका है।आचार्य लोकेशजी युद्ध रहित विश्व बनाने मे अपना योगदान दे रहे है।
अहिंसा विश्व भारती,विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी ने कहा कि वे भारत की उस महान संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं जो “वसुधैव कुटुम्बकम्” अर्थात् “सम्पूर्ण विश्व एक परिवार है” के सिद्धांत में विश्वास करती है, भगवान महावीर का अहिंसा दर्शन एवं भारतीय संस्कृति सदैव मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती रही है |
आचार्य लोकेशजी ने अमेरिकी संसद भवन में 1 जुलाई को आयोजित हो रहे शांति सद्भावना सम्मेलन की जानकारी देते हुए कहा कि युद्ध और हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकते। हिंसा केवल प्रतिहिंसा को जन्म देती है, युद्ध मानवता के लिए अभिशाप हैं इसलिए विश्व के सभी देशों और समाजों को संवाद, समझदारी और परस्पर सम्मान के माध्यम से मतभेदों का समाधान खोजने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। विश्व में शांति और सद्भावना के वातावरण से ही समग्र विकास संभव है।
इस अवसर पर AHG ग्रुप के सीईओ एवं चेयरमैन श्री कमल हरीश अरोड़ा ने कहा कि आचार्य लोकेशजी ने वैश्विक स्तर पर “वी सपोर्ट पीस” (We Support Peace) अभियान का शुभारंभ किया है, जिसका लक्ष्य “युद्ध-मुक्त विश्व” की स्थापना करना है। इस अभियान के माध्यम से विभिन्न देशों, संस्कृतियों और समुदायों के लोगों को शांति, सद्भावना और मानवीय मूल्यों के समर्थन में एकजुट किया जा रहा है, ताकि भावी पीढ़ियों को अधिक सुरक्षित, सुखी और समृद्ध विश्व प्रदान किया जा सके।
अंत में भारतीय समुदाय के नेता श्री पंकिल शाह, श्री नितिन व्यास, हेमेन्द्र सिंगला ने सभी नागरिकों से शांति को वैश्विक प्राथमिकता बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक विश्व में शांति और सद्भावना का वातावरण नहीं बनेगा, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है।
**********
New Jersey Mayor Honors Jain Acharya Lokesh on his Global Peace Mission in the United States
Acharya Lokesh’s Peace Mission is a Valuable Contribution to Humanity – Mayor Samip Joshi
New Jersey Mayor Extends Support to Acharya Lokesh’s “We Support Peace” Campaign
Acharya Lokesh Shares Details of the Peace & Harmony Conference to be Held at the U.S. Capitol
New Jersey, USA / Gurugram, India | June 30, 2026: Jain Acharya Lokesh, Founder of the World Peace Center, Gurugram, was honored with a Proclamation by Mayor Samip Joshi at the City Hall upon his arrival in New Jersey as part of his global peace mission. Extending his support to Acharya Lokesh’s “We Support Peace” campaign, the Mayor described him as a true “World Peace Ambassador” and praised his outstanding global contributions toward promoting peace, harmony, and humanitarian values.
The ceremony was attended by prominent members of the Indian-American community, including AHG Group Chairman Mr. Harish Arora, CEO Mr. Kamal Arora, renowned social leader Mr. Pankil Shah, and several distinguished guests.
Mayor Samip Joshi stated that Acharya Lokesh has been tirelessly working to establish global peace and harmony. He noted that the “We Support Peace” mission has now reached the United States and is inspiring people to contribute toward building a War-Free World.
Jain Acharya Lokesh, Founder of Ahimsa Vishwa Bharti and the World Peace Center, said that he represents India’s timeless philosophy of “Vasudhaiva Kutumbakam”—”The Whole World is One Family.” He emphasized that the philosophy of non-violence preached by Lord Mahavira, along with India’s rich spiritual and cultural heritage, has always guided humanity toward peace, compassion, and universal welfare.
Acharya Lokeshji sharing details of the Peace & Harmony Conference to be held at the U.S. Capitol on July 1, said that war and violence can never resolve conflicts. Violence only breeds further violence, and wars are a curse upon humanity. He urged nations and societies across the world to resolve differences through dialogue, mutual understanding, and respect, emphasizing that lasting peace and harmony are essential for the holistic development of humanity.
On the occasion, Mr. Kamal Harish Arora, Chairman and CEO of AHG Group, said that Acharya Lokeshji has launched the global “We Support Peace” campaign with the vision of establishing a War-Free World. Through this initiative, people from different countries, cultures, and communities are being united in support of peace, harmony, and humanitarian values to create a safer, happier, and more prosperous world for future generations.
Concluding the program, Indian community leaders Mr. Pankil Shah, Mr. Nitin Vyas, and Mr. Hemendra Singla appealed to citizens across the world to make peace a global priority. They stated that sustainable and inclusive development can only be achieved when the world embraces an enduring atmosphere of peace and harmony


New Jersey Mayor Honors Jain Acharya Lokesh on his Global Peace Mission in the United States