
अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आचार्य लोकेशजी के सानिध्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन
योग से स्वस्थ एवं समृद्ध विश्व का निर्माण संभव – जैन आचार्य लोकेश
यूएनओ, यौवन हेल्थ रिसोर्ट, न्यूयार्क, न्यूजर्सी के कार्यक्रमों में आचार्य लोकेशजी ने सहभागिता दर्ज की

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली,21 जून 2026, अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में यूएनओ, न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी के यौवन हेल्थ रिसोर्ट आदि विविध स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता दर्ज कर संबोधित किया | यूएनओ में भारत की ओर से परमानेन्ट मिशन के राजदूत के नेतृत्व में जापान से समागत योगमाता एवं भारत से समागत जैनाचार्य लोकेशजी की पावन उपस्थिति में आर्ट आफ लिविंग के कुशल प्रशिक्षकों ने विशाल जन समूह को योगाभ्यास कराया। समारोह में विभिन्न देशों के योग साधकों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, आध्यात्मिक चिंतकों, सामुदायिक नेताओं तथा भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेशजी ने फ़ेथ डे हेबिलिएशन सेंटर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन आध्यात्मिक विरासत है, जो आज सम्पूर्ण विश्व को स्वस्थ, शांत और संतुलित जीवन का मार्ग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के समन्वय का विज्ञान है। उसी से स्वस्थ एवं समृद्ध विश्व का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पुलिस अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में सेंटर की निदेशक गीता जी के नेतृत्व में दिव्यांग जनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। वर्ल्ड वैगन विजन के निदेशक श्री नितिन व्यास, गोपियों के प्रमुख श्री अशोक भट्ट, अहिंसा विश्व भारती फाउंडेशन के श्री करमजीत सिंह धालीवाल ने संबोधित कर सभी का उत्साहवर्धन किया।
यौवन हेल्थ रिसोर्ट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य लोकेशजी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के समन्वय का विज्ञान है। योग व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा उसे तनाव, भय और नकारात्मकता से मुक्त होकर सार्थक एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर अहिंसा विश्व भारती फाउंडेशन के चेयरमैन श्री अनिल मोंगा एवं रिसोर्ट के CEO के निदेशक श्री हरीश जी ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में योग, ध्यान और नैतिक मूल्यों को अपनाए तो परिवार, समाज और राष्ट्र में शांति सद्भावना का वातावरण स्थापित किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास, ध्यान एवं वेलनेस गतिविधियों में भाग लिया। विशेषज्ञों ने योग को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और दीर्घायु के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसके नियमित अभ्यास पर बल दिया। उपस्थित जनसमूह ने योग के माध्यम से व्यक्तिगत स्वास्थ्य, सामाजिक समरसता और वैश्विक शांति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि एक जीवन-दर्शन है, जो मानवता को “स्वस्थ शरीर, शांत मन और करुणामय समाज” की दिशा में आगे बढ़ाता है।
**********
Various Programs Organized in the Presence of Acharya Lokesh Ji on International Yoga Day in the United States
A Healthy and Prosperous World Can Be Built Through Yoga – Jain Acharya Lokesh
Acharya Lokesh Ji Participated in and Addressed Events at the UN, YO1 Health Resort, New York, and New Jersey
New York/New Delhi, June 21, 2026: Founder of Ahimsa Vishwa Bharti and the World Peace Center, Jain Acharya Lokesh Ji, participated in and addressed several events organized on International Day of Yoga at the United Nations Headquarters, New York, the YO1 Health Resort, New Jersey, and other venues across the United States.
At the United Nations event, organized under the leadership of the Ambassador of India’s Permanent Mission to the UN, Yoga Mata from Japan and Jain Acharya Lokesh Ji from India graced the occasion with their esteemed presence. Skilled instructors from the Art of Living conducted a large-scale yoga session for a vast gathering. The celebration witnessed enthusiastic participation from yoga practitioners, health experts, spiritual thinkers, community leaders, and representatives of the Indian American community from various countries.
World Peace Ambassador Acharya Lokesh Ji addressing the International Yoga Day celebration at the Faith Rehabilitation Center, said that yoga is India’s ancient spiritual heritage that in present era is rending the world a path toward health, peace, and balanced living. He emphasized that yoga is not merely physical exercise but a science that harmonizes the body, mind, intellect, and soul. According to him, a healthy and prosperous world can be built through this holistic approach.
The event was attended by senior officials from the Indian Consulate, local police officers, and numerous participants with disabilities who enthusiastically took part under the leadership of the Center’s Director, Mrs. Geeta. Mr. Nitin Vyas, Director of World Wagon Vision; Mr. Ashok Bhatt, head of Gopis; and Mr. Karamjit Singh Dhaliwal of Ahimsa Vishwa Bharti Foundation also addressed the gathering and encouraged the participants.
Acharya Lokesh Ji speaking at the International Yoga Day program organized at the YO1 Health Resort, reiterated that yoga is not merely a physical practice but a science of integrating the body, mind, intellect, and soul. He stated that yoga channels positive energy within an individual and inspires people to overcome stress, fear, and negativity, enabling them to lead meaningful and balanced lives.
On this occasion, Mr. Anil Monga, Chairman of Ahimsa Vishwa Bharti Foundation, and Mr. Harish Ji, CEO and Director of the resort, said that if every individual incorporates yoga, meditation, and ethical values into daily life, an atmosphere of peace and harmony can be established within families, society, and the nation.
During the program, participants engaged in collective yoga sessions, meditation, and wellness activities. Experts highlighted yoga as an effective tool for maintaining a healthy lifestyle, mental balance, and longevity, emphasizing the importance of regular practice. The gathering collectively resolved to promote personal well-being, social harmony, and global peace through yoga.
Speakers at the event emphasized that yoga is not merely a practice but a way of life and a philosophy that guides humanity toward a future of “healthy bodies, peaceful minds, and compassionate societies.”


अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आचार्य लोकेशजी के सानिध्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन