
न्यूयार्क पहुंचा जैन आचार्य लोकेशजी का ‘WE SUPPORT PEACE अभियान
कॉन्सुल जनरल न्यूयार्क ने इण्डिया हाउस में जैन आचार्य लोकेशजी का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत
कॉन्सुल जनरल बिनय श्रीकांत ने जैन आचार्य लोकेशजी के विश्व शांति के प्रयासों की सराहना की
आचार्य लोकेशजी ने अमेरिका ईरान शांति समझौते का स्वागत किया, सभी पक्षों को दिया साधुवाद


न्यू यार्क /नई दिली, 18 जून 2026: कॉन्सुल जनरल बिनय श्रीकांत ने जाने-माने आध्यात्मिक गुरु और शांति के पैरोकार आचार्य लोकेशजी का अमेरिका की शांति सद्भावना यात्रा के तहत न्यूयार्क पहुंचने पर कॉन्सुलट में शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने और सामाजिक बुराइयों, नशीली दवाओं की लत और पर्यावरण प्रदूषण से निपटने के लिए ‘अहिंसा विश्व भारती’ के ज़रिए किए जा रहे आचार्य लोकेशजी वैश्विक प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर आचार्य लोकेशजी के साथ अहिंसा विश्व भारती फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री करमजीत सिंह धालीवाल, मनप्रीत सिंह धालीवाल, मिस अवलीना पोलैण्ड एवं संजु मिश्रा उपस्थित थे।
आचार्य लोकेशजी ने इस अवसर पर अमेरिका ईरान शांति समझौते का ज़िक्र करते हुए शांति समझौते का स्वागत किया एवं इसके लिए उन्होंने अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप सहित सभी पक्षों को साधुवाद दिया।उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह खुशी का विषय है कि ‘वी सपोर्ट पीस’ अभियान के संदेश को सभी पक्षों ने महत्व दिया।
आचार्य लोकेशजी ने कहा कि युद्ध और हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकते। हिंसा केवल प्रतिहिंसा को जन्म देती है, युद्ध मानवता के लिए अभिशाप हैं। उन्होंने कहा कि युद्धों के कारण जन-धन की हानि, महंगाई, बेरोजगारी, महामारी और मानवीय संकट उत्पन्न होते हैं, जिसका दुष्प्रभाव आने वाली पीढ़ियों तक पड़ता है। इसलिए विश्व के सभी देशों और समाजों को संवाद, समझदारी और परस्पर सम्मान के माध्यम से मतभेदों का समाधान खोजने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। विश्व में शांति और सद्भावना के वातावरण से ही समग्र विकास संभव है।
अहिंसा विश्व भारती फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री करमजीत सिंह धालीवाल ने कॉन्सुल जनरल श्री बिनय श्रीकांत के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
***
Acharya Lokesh Ji’s ‘WE SUPPORT PEACE’ Campaign Reaches New York
Consul General of India in New York Welcomes Acharya Lokesh Ji at India House with a Traditional Shawl
Consul General Binaya Srikanta Pradhan Appreciates Acharya Lokesh Ji’s Efforts for World Peace
Acharya Lokesh Ji Welcomes the U.S.–Iran Peace Agreement and Commends All Parties Involved
New York/ New Delhi, June 18, 2026: The Consul General of India in New York, Mr. Binaya Srikanta Pradhan, welcomed renowned spiritual leader and peace ambassador Acharya Lokesh Ji at the Consulate with a traditional shawl upon his arrival in New York as part of his Peace and Harmony Mission in the United States. He appreciated Acharya Lokesh Ji’s global initiatives through Ahimsa Vishwa Bharti to promote moral values and address social evils, drug addiction, and environmental pollution.
On this occasion, Acharya Lokesh Ji was accompanied by Mr. Karamjit Singh Dhaliwal, President of Ahimsa Vishwa Bharti Foundation; Mr. Manpreet Singh Dhaliwal; Ms. Avelina Poland; and Ms. Sanju Mishra.
Acharya Lokesh Ji referring to the recently concluded U.S.–Iran peace agreement welcomed the development and extended his congratulations to all parties involved, including U.S. President Donald Trump. He stated, “It is a matter of great happiness for me that all sides have recognized the importance of the message of the ‘We Support Peace’ campaign.”
Acharya Lokesh Ji emphasized that war and violence can never be solutions to any problem. “Violence only gives rise to further violence, and wars are a curse upon humanity,” he said. He noted that wars lead to loss of life and property, inflation, unemployment, pandemics, and humanitarian crises, the consequences of which affect generations to come.
He further stated that nations and societies across the world must move forward by resolving differences through dialogue, understanding, and mutual respect. Only an atmosphere of peace and harmony can ensure holistic and sustainable development across the globe.
Mr. Karamjit Singh Dhaliwal, President of Ahimsa Vishwa Bharti Foundation, expressed his gratitude to Consul General Mr. Binaya Srikanta Pradhan and appreciated his efforts in strengthening community engagement and promoting harmony.


Acharya Lokesh Ji’s ‘WE SUPPORT PEACE’ Campaign Reaches New York